आत्मप्रेरणा - आपकी ताकत !
For English Version - Self : Effervescence within you “नर हो ना निराश करो मन को कुछ काम करो कुछ काम करो जग मेंअपना कुछ नाम करो …” मैथिलीशरण गुप्त यह पंक्तियां हमें प्रेरित करती हैं कि हम अपनी जिंदगी में कुछ अच्छे कर्म करें और अपने जीवन को सफल बनाएं । यह मेरा पहला प्रयास, अपनी राष्ट्रीय भाषा में है और यह मेरा पहला ब्लॉग है हिंदी में । इस पहले प्रयास में आज मैं बात करना चाहता हूँ आत्मप्रेरणा (Self - Motivation) और लगन (Dedication) के बारे में ।आत्मप्रेरणा एक ऐसी अंदरुनी शक्ति है जो आपके लिए एक बल का काम कर सकती है । तभी तो मैंने आज पहली बार हिंदीं में ब्लॉग लिखने का प्रयास किया है ! अगर आपमें आत्म शक्ति है और आप में आत्मविश्वास है तोआप इस दु...