Posts

Showing posts with the label sunset

अंडमान - अनदेखा स्वर्ग (अंतिम खंड)

Image
For English Version -   Andaman - an unseen paradise! (Conclusion...) अंडमान की यात्रा का यह मेरा अंतिम भाग  है। अंडमान का मेरा रोमांचक अनुभव पढ़ने के लिये यहाँ और यहाँ क्लिक करें।  ... मैंने अपना दोपहर का खाना समाप्त किया और उसके बाद  मैं एशिया की सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों  में से एक  राधानगर समुद्र तट को देखने के लिए निकल पड़ा। राधानगर तट अपने आप में बहुत ही खूबसूरत और अद्वितीय समुद्र तट है, इसीलिए  इसे दुनिया के प्रमुख 10 समुद्र तटों में रखा गया है।  राधानगर बीच हैवलॉक द्वीप पर स्थित है। इसका मुख्य शहर से दूर होना ही इसको विशेष बनाता है। जो सैलानी आराम और भीड़  भाड़ से दूर अपनी छुट्टियों का एकांत में आनंद लेना चाहते हैं वह इस तट पर आ कर अपना समय बिताते हैं। इस द्वीप का सूर्यास्त अपने आप में अविस्मरणीय  है। दूर -दूर से लोग इस तट पर समुद्र में माणिक जैसे सूरज को डूबते हुए देखने आते हैं। यहाँ सूरज का डूबना ऐसा लगता है जैसे पिघला हुआ सोना किसी ने समुद्र में डाल दिया हो।  जैसे जैसे सूर्यास्...