कलारीपायट्ट - भारत की सबसे पुराणी युद्ध शैली
For English Version - Kalaripayattu मेरे केरला की यात्रा के दौरान , मुझे मौका मिला कलारी(Kalari) क्षेत्र जाने का। जिन लोगों को कलारीपायट्ट के बारे में नहीं पता है , उनके लिए कलारीपायट्ट(Kalaripayattu) एक प्राचीन युद्ध कला है, जो बहुत कुछ पाश्चात्य मार्शल आर्ट से मिलती जुलती है। इसका उदभव केरला में हुआ था। यह 1 तरीके की युद्ध कला है, जिसमें हम सामने वाले विरोधी को अस्त्रों और शस्त्रों से हराने का प्रयास करते हैं। इस तरह की युद्ध कला में हमारी शैली और हमारा तेज होना इस की सबसे बड़ी कुंजी है। कलारी का मतलब है युद्ध स्थल और पायट्ट का मतलब है युद्ध या युद्ध का अभ्यास। पुराने ग्रंथ हमें बताते हैं कि चाइनीस कुंगफू(Chinese KungFu) की शुरुआत यही पल्लव युवराज ने की थी, जिनका नाम बोधीधर्मा(Bodhidharma) था। अपनी चीन की यात्रा के दौरान उन्होंने इसका प्रदर्शन किया । चीन में यह स्थान शाओलिन टेंपल(Shaolin Temple) के नाम से जग प्रसिद्ध है। यह बात छठी शताब्दी चेरा(Chera) और चोला(Chola)...