अंडमान - अनदेखा स्वर्ग (अंतिम खंड)


अंडमान की यात्रा का यह मेरा अंतिम भाग  है। अंडमान का मेरा रोमांचक अनुभव पढ़ने के लिये यहाँ और यहाँ क्लिक करें। 
File:Radhanagar beach during sunset.JPG


File:Radha Nagar beach , Havelock Island, Andamn,India- Sun set view.JPG... मैंने अपना दोपहर का खाना समाप्त किया और उसके बाद  मैं एशिया की सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों  में से एक राधानगर समुद्र तट को देखने के लिए निकल पड़ा। राधानगर तट अपने आप में बहुत ही खूबसूरत और अद्वितीय समुद्र तट है, इसीलिए  इसे दुनिया के प्रमुख 10 समुद्र तटों में रखा गया है।  राधानगर बीच हैवलॉक द्वीप पर स्थित है। इसका मुख्य शहर से दूर होना ही इसको विशेष बनाता है। जो सैलानी आराम और भीड़  भाड़ से दूर अपनी छुट्टियों का एकांत में आनंद लेना चाहते हैं वह इस तट पर आ कर अपना समय बिताते हैं। इस द्वीप का सूर्यास्त अपने आप में अविस्मरणीय  है। दूर -दूर से लोग इस तट पर समुद्र में माणिक जैसे सूरज को डूबते हुए देखने आते हैं। यहाँ सूरज का डूबना ऐसा लगता है जैसे पिघला हुआ सोना किसी ने समुद्र में डाल दिया हो।  जैसे जैसे सूर्यास्त होने लगा, अंधेरे की काली चादर ने पूरे द्वीप को ढक लिया। अब समय  था होटल वापस लौटने का।  रात के खाने के बाद  जो बहुत ही स्वादिष्ट था , होटल में अलाव की इंतज़ाम था, देर रात तक यहाँ गाना बजाना होता रहा ।  


Image result for neil islandअगले दिन सुबह मैं ने ब्रेकफास्ट किया।  अब समय था होटल से  चेक आउट करने का। उसके बाद मैंने एक टैक्सी की और जेट्टी के लिए रवाना हो गया। यहाँ से मुझे पोर्ट ब्लेयर के लिए फ़ेरी लेनी थी, जो नील आइलैंड से होती हुई जाती है।  नील आयलैंड पर दो बहुत ही प्रमुख सुंदर समुद्र तट हैं, भरतपुर और लक्ष्मणपुर समुद्र तट।मुझे भरतपुर द्वीप देखने का अवसर  मिला क्योंकि लक्ष्मणपुर द्वीप पर ज्वार भाटा  आया हुआ था।


 नील आयलैंड के   समुद्रतट , हैवलॉक आइलैंड के समुद्र तटों से बिल्कुल पृथक है।  नील आइलैंड के समुद्र तट  भीड़ भाड़ से अलग है।  जो टूरिस्ट भीड़ भाड़ से बचकर अपनी छुट्टियों का  आनंद लेना चाहते हैं , वह नील आइलैंड आते हैं। यह एक त्रिकोणीय द्वीप है, जिस पर बहुत सारे प्राकृतिक समुद्र तट हैं।  

Image result for neil islandभरतपुर बीच बहुत ही सुंदर है और इसकी भुरभुरी रेत एकदम सफेद है।  यहाँ की सफेद रेत पर चलना बिलकुल मखमल पर चलने जैसा है।  यहाँ  पर आकर सैलानी धूप सेंकते हैं और इस सफेद रेत में आराम करते हैं या फिर शीशे की तली वाली नाव लेकर मूंगा चट्टानो को देखने जाते हैं।  आप जेट्टी  के आस-पास के समुद्री जीवन को देख सकते हैं। यहाँ पर मूंगे की चट्टानों  के बीच में अठखेलियाँ करती मछलियां  देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे।  तट पर घूमने के बाद न चाहते हुए भी  मैं वहां से निकला क्योंकि खाने का वक्त हो चुका था। 
File:Neil Island , Andaman.jpg

यही पर मेरी यात्रा समाप्त होती है और यहां से मैं वापस जेट्टी की तरफ चल पड़ा, जहां से मैंने फ़ेरी से पोर्ट ब्लेयर तक की यात्रा की। अब शाम ढल चुकी थी और लोकल मार्केट से कुछ खरीदारी करने के बाद मैंने अपने होटल लौट आया।  क्योंकि अगला दिन मेरी फ्लाइट का था , मुझे अपना सामान पैक करना था।  अगले दिन  मैंने नाश्ता किया और होटल से चेक आउट किया। 

अंडमान की यात्रा मेरी सबसे यादगार यात्राओं में से एक रही।  अंडमान को छोड़ना अपने घर छोड़ने जैसा था। अंडमान छोड़ते समय में बहुत ही भावनात्मक हो गया। ऐसा लगा जैसे कि मैं  यहाँ पर अपना कुछ छोड़कर जा रहा हूं , शायद मेरा दिल। इतनी सुंदर जगह , इतने अच्छे लोग, जहां पर प्रकृति ने अपनी विशेष कृपा दिखाई है। एकाएक से शहर की जिंदगी एक मुझे काफी उबाऊ और मशीनी लगने लगी।  अंडमान में बिताए कुछ दिनों ने मुझे नई ताजगी और शक्ति से भर दिया।  

मैंने लौटते समय, अपने आप से वादा किया कि एक दिन मैं यहां जरूर लौट कर आऊंगा, उस सफेद चमचमाती रेत में , सुनहरे सूर्यास्त में और लहलहाते नारियल के पेड़ों के बीच में स्वागत करते हुए सहृदय लोगों के बीच...

Comments

Popular posts from this blog

Tenalirama: Man who bring kingdom to its knees with rice and chessboard !

DFC_DOCBROKER_EXCLUDED: Primary Docbroker Blacklisted

Enabling Mouse Cursor Recording In OBS